{"_id":"58b068b84f1c1b6f1cb24de0","slug":"youths-after-beating-stress-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों की पिटाई के बाद तनाव, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों की पिटाई के बाद तनाव, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
युवकों की पिटाई के बाद तनाव, लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरात से लौट रहे एक समुदाय विशेष के पिता-पुत्रों की गुरुवार रात हुई पिटाई के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बसपा को वोट देने की बात से नाराज होकर आरोपियों ने तमंचा की बटों से मारपीट की। साथ ही छह हजार की नकदी भी लूट ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस और चेयरमैन ने स्थिति को संभाला। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला कानूनगोयान निवासी रफीक महाराजा बैंड में काम करता है। पुत्र रईस व आबिद भी उसके साथ आयोजनों में जाते हैं। गुरुवार रात करीब 12 बजे एक शादी समारोह संपन्न कराने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। तभी टाकीज वाली गली के मोड़ पर सदर बाजार निवासी एक युवक अपने चार साथियों के साथ वहां आ पहुंचा। आरोप है कि उसने रास्ता रोककर कहा कि तुम लोगों ने मेरी बात नहीं मानी और बसपा को वोट दिया है। इसके बाद दोनों की लात घूंसों और तमंचा की बटों से पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। चूना वाली गली के बाहर आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। सांप्रदायिक तनाव का माहौल बनता देख उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। वहीं पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम भी वहां पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद समझा बुझाकर शांत किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा तक गुस्साए लोग जाम लगाकर नारेबाजी करते रहे।