{"_id":"6811b8bf990bdba588025096","slug":"youth-was-beaten-with-sticks-on-suspicion-of-stealing-mobile-phone-2025-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल चोरी के शक में युवक को नग्न कर डंडों से पीटा, फिर पार की बर्बरता की हद; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल चोरी के शक में युवक को नग्न कर डंडों से पीटा, फिर पार की बर्बरता की हद; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 30 Apr 2025 11:14 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:14 AM IST
सार
मैनपुरी के करहल में मोबाइल चोरी के शव में युवक को नग्न कर डंडों से पीटा। आरोपी इसके बाद फिर युवक को घर से उठाकर ले गए। उसका वीडियो बनाया। पीड़ित ने मामले में पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के करहल के जनपद इटावा के एक मैरिज होम में वेटर का काम करने वाले कस्बा करहल निवासी युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे नग्न कर डंडों से पीटा गया। घटना के बाद पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल इटावा का है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर नगरिया निवासी सुमित ने पुलिस को बताया कि भाई शैलेश जनपद इटावा के एक मैरिज होम में रह कर शादी समारोह में वेटर का काम करता है। सोमवार को कुछ लोग घर पर आए और उसे कार में बैठा कर अपने साथ ले गए।
ये भी पढ़ें-UP: संपत्ति के लिए तीन भाइयों में चले लाठी-डंडे...एक की बेरहमी से हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश; कांप गया कलेजा
ये भी पढ़ें-UP: संपत्ति के लिए तीन भाइयों में चले लाठी-डंडे...एक की बेरहमी से हत्या, ऐसे ठिकाने लगाई लाश; कांप गया कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा ले जाकर आरोपियों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। जब भाई ने मना किया तो उसे नग्न कर डंडों से पीटा गया। जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया गया। आरोपियों ने गले में फंदा कसकर भाई को मारने की कोशिश भी की।
ये भी पढ़ें-UP: वायरलेस पर मचता रहा शोर...दरोगा ने नहीं दिया जवाब, पुलिस कमिश्नर ने एसआई सहित तीन को दी ये चेतावनी
ये भी पढ़ें-UP: वायरलेस पर मचता रहा शोर...दरोगा ने नहीं दिया जवाब, पुलिस कमिश्नर ने एसआई सहित तीन को दी ये चेतावनी
इस घटना के बाद भाई घर आया तो आरोपी दोबारा ले गए। उसका वीडियो बनवा कर कहलवाया कि पिटाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल करहल थाना क्षेत्र का नहीं है। घटना जनपद इटावा में हुई है। वहीं पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।