फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth murdered bodies hung on a tree

युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered bodies hung on a tree
युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
गांव सोथरा में एक युवक टिंकू (24) की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया। घटना को युवक के एक युवती के साथ प्रेम संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले वह एक लड़की लेकर फरार हो गया था और इसी मामले में गुरुवार को न्यायालय में तारीख पर आने के दौरान गायब हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव लड़की के मकान के पीछे स्थित खेत में पेड़ पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

टिंकू पुत्र जगदीश सिंह थाना भोगांव क्षेत्र के नगला भवानी का रहने वाला था। वह अपने पिता और दो भाइयों के साथ पंजाब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। करीब ढाई वर्ष पूर्व वह थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव सोथरा मामा रामसेवक के यहां आया था। इसी बीच उसके गांव की एक दलित युवती से प्रेम संबंध हो गए और दो साल पहले दोनों घर से भागकर पंजाब चले गए। 19 जनवरी 2016 को युवती के घरवालों ने दोनों को धोखे से गांव बुला लिया और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को सौंप दिया था। टिंकू छह माह तक जेल में रहा था और उसके बाद जमानत पर रिहा होने के बाद पंजाब चला गया। इसी बीच युवती की शादी कर दी गई। टिंकू 11 अगस्त को पंजाब से तारीख पर आया था। तीन बजे के बाद से उसका मोबाइल स्विच आफ हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव सोथरा में बरनाहल-बहसी मार्ग पर सड़क किनारे खेत में लगे नीम के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ वहां एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई  है। ग्रामीणों और उसके रिश्तेदारों का आरोप है कि युवती के परिवारीजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया है। पोस्टमार्टम के बाद टिंकू का शव उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। एसओ बरनाहल अनुज सैनी का कहना है कि मृतक के घरवालों का इंतजार किया जा रहा है। उनकी तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed