फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Youth beaten with sticks and clubs for opposing the demolition of a boundary wall.

Mainpuri News: बाउंड्री तोड़ने का विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 04 Aug 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten with sticks and clubs for opposing the demolition of a boundary wall.
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मूले में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन बाउंड्री तोड़ने का विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नगला मूले के रहने वाले राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वह मकान में निर्माण कार्य करा रहे हैं। सोमवार दोपहर को बाउंड्री वाल बनवाई थी, तभी गांव की रहने वाली ममता देवी, अभय, प्रवीन कुमार, संजीव, उर्मिला देवी, शशीप्रभा, संगीता और रीता ने आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने निर्माणाधीन बाउंड्री को तोड़ना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए, तब हमलावर धमकी देकर वहां से चले गए। हमले में उनको काफी चोट लगी, कोतवाली पुलिस ने घायल राघवेंद्र का मेडिकल कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed