फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth attempts to assault four teenage girls in Bhogaon in Mainpuri

सिरफिरे की हैवानियत: चार किशोरियों से दरिंदगी की कोशिश, चीखने पर एक को मारा चाकू; दूसरी का दबाया गला

Sun, 13 Sep 2026 09:20 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Sun, 13 Sep 2026 09:20 AM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में एक सिरफिरा हैवान बन गया। किशोरियों को बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गया। किशोरियों के साथ आपत्तिजनक हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं एक किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Youth attempts to assault four teenage girls in Bhogaon in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में एक सिरफिरे युवक ने शनिवार को चार किशोरियों से दरिंदगी की कोशिश की। दो से शारीरिक छेड़छाड़ की, तीसरी के विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और चौथी का गला दबाकर मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि चारों बच गईं। एक किशोरी का शोर सुनकर ग्रामीणों ने युवक को धर दबोचा। जमकर पिटाई की और भोगांव थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर दो किशोरियां घर के बाहर खेल रही थीं तभी पास के गांव का एक युवक आया और किशोरियों को बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गया। उसने दोनों किशोरियों के साथ आपत्तिजनक हरकत शुरू कर दी। किशोरियों के शोर मचाने पर वह भाग गया।
विज्ञापन


देर शाम उसने दूसरे गांव की एक किशोरी से रास्ते में छेड़छाड़ की। जब किशोरी चिल्लाई, तो गर्दन पर चाकू से वार कर भाग गया। घायल किशोरी को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद खेत पर जा रही 15 वर्षीय एक और किशोरी को पकड़कर गलत हरकत करने की कोशिश की। उसे खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगा। विरोध करने पर उसका गला दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए और सिरफिरे युवक को पकड़ लिया। इन घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीण देर शाम थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है और पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी मिली है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। -रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ, भोगांव


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed