फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young woman levels serious allegations against parents.

Mainpuri News: युवती ने माता-पिता पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 05 Jul 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 05 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Young woman levels serious allegations against parents.
मैनपुरी। एक परिवार ने बेटी की शादी तीन साल पहले एक युवक के साथ तय कर दी दोनों आपस में बात करते हैं। शादी तय करने के बाद से युवती के माता-पिता युवक से घर खर्च के नाम पर लाखों रुपये ले चुके हैं। इस बार युवक ने रुपये नहीं भेजे तो युवती की पिटाई की गई। मामला थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव द्धारिकापुर से जुड़ा है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव द्धारिकापुर की रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वर्ष 2024 में माता-पिता ने एक युवक से शादी करवाने की बात कही थी। इसके बाद से ही वह युवक से बातचीत करती आ रही है। उसके परिजन युवक से घर खर्च के नाम पर अब तक लाखों रुपये ले चुके हैं। इस बार युवक ने रुपये नहीं भेजे तो माता-पिता आग बबूला हो गए। उसकी सरिया और डंडे से पिटाई की गई। उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता ने बताया कि घरवाले कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। जिस वजह से वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहती। युवती ने कहा कि वह अपने मौसा-मौसी के पास रहना चाहती है। थाना प्रभारी विक्रांत गुर्जर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, सत्यता की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed