{"_id":"645a5f29772622c6d305b3bc","slug":"young-man-raped-girl-on-pretext-of-marriage-in-mainpuri-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक किया यौन शोषण, अब कर रहा मना; पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक किया यौन शोषण, अब कर रहा मना; पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की
Tue, 09 May 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 May 2023 08:28 PM IST
सार
मैनपुरी में शादी का झांसा देकर आरोपी ने एक युवती के साथ दो वर्षों तक यौन शोषण किया। अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Mainpuri News: शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता के साथ दो साल तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मामला बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवती ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उसकी शादी की बात जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव बुडर्रा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। इसके बाद युवक से फोन पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
आरोपी ने विवाहेत्तर संबंध बनाए
कहा कि कई बार उसने मिलने के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं गई। करीब दो साल पहले युवक उसके घर आया और बातों में लेकर उसके साथ विवाहेत्तर संबंध बनाए। दो साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन