फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man pushed his brother and jumped into Kali river

UP: भाई को धक्का देकर काली नदी में कूद गया युवक, तलाश में जुटे गोताखोर; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 23 Oct 2025 05:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 23 Oct 2025 05:25 PM IST
सार

चार डालने को लेकर युवक की भाई से कहासुनी हो गई। युवक गुस्से में घर से बाहर निकल गया। काली नदी में कूद कर जान देने की बात कह रहा था। परिजन घबरा गए। बड़ा भाई पीछे से समझाने के लिए चला गया। मगर युवक नदी में कूद गया। 

 

विज्ञापन
young man pushed his brother and jumped into Kali river
नदी में कूदा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव में पशुओं को चारा डालने को लेकर बड़े भाई से कहासुनी के बाद गुस्से में युवक नदी में कूदने के लिए घर से निकल गया। बड़े भाई ने काफी रोका मगर, युवक धक्का देकर काली नदी में कूद गया। काफी तलाश के बाद भी बृहस्पतिवार शाम तक युवक का पता नहीं लग सका था। घटनास्थल पर परिजन युवक के सकुशल मिलने की आस लगाए बैठे हैं। उधर, गोताखोर नदी में खोज रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के भवानी नगर दानचौरा निवासी 20 वर्षीय रंजीत दिवाकर गांव के पास स्थित ईंट भट्ठा पर खच्चर की ठेल से ईंट ढोने का काम करता है। उसके तीन बड़े भाई भी उसके साथ यहीं काम करते हैं। बुधवार शाम को पशुओं को चारा डालने को लेकर बड़े भाई से कहासुनी हो गई। इसके बाद रंजीत गुस्से में घर से बाहर निकल गया, वह काली नदी में कूद कर जान देने की बात कह रहा था। परिजन घबरा गए और बड़ा भाई करू पीछे से समझाने के लिए चला गया। मगर, रंजीत गुस्से में गांव हसरा काली नदी तक नहीं रुका।
विज्ञापन

 
Trending Videos

काली नदी पर जाकर रंजीत बैठ गया, करू ने वहां पहुंच कर रंजीत को समझाते हुए घर चलने के लिए कहा, बड़े भाई को देख वह नदी में कूदने लगा। करू ने उसका हाथ पकड़ लिया तो रंजीत ने धक्का मार दिया और नदी में कूद गया। छोटे भाई को काली नदी में डूबता देख करू ने बचाने के लिए काफी प्रयास किया, आसपास के लेागों से मदद मांगी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाम तक तलाश के बाद रंजीत का पता नहीं लग सका।

बृहस्पतिवार को फिर से गोताखोर तलाश में जुट गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कांटा आदि डाल कर ढूंढने के प्रयास किए। सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि काली नदी में युवक की तलाश की जा रही है, पुलिस जल्द ही उसे ढूंढ निकालेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed