फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man died due to electrocution due to breaking of LT line wire while another was injured In Mainpuri

Mainpuri News: एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा, करंट लगने से एक युवक की मौत; दूसरा घायल

Tue, 11 Jul 2023 08:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 08:15 PM IST
सार

मैनपुरी में एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
young man died due to electrocution due to breaking of LT line wire while another was injured In Mainpuri
Mainpuri News: अनुपम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एलटी लाइन का करंट लगने से दो युवक बुरी तरह झुलस गए। एक युवक की उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं बचाने आए दूसरा युवक की हालत गंभीर है। घायल का सैफई में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना घिरोर थाना क्षेत्र के नगला राजा गांव की है। गांव निवासी अनुपम (21) सोमवार को देर शाम को खेत से बैल लेकर गांव आ रहे थे। उसी समय गांव में एलटी लाइन टूटी पड़ी थी। लाइन पर पैर रखते ही वह चिपक गया। उसके दोस्त शैलेंद्र सिंह ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी बिजली के तार से चिपक गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी प्रेमी बदला नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-तैसे उनको तार से अलग किया। तब तक दोनों गंभीर घायल हो गए। गंभीर हालत देख दोनों युवकों को परिजन उपचार के लिए सैफई ले गए। सैफई पहुंचते ही अनुपम की मौत हो गई। शैलेंद्र सिंह का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। अनुपम का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव में शव लाते ही चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अनुपम का देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed