फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young man died due to attack by wild boar in Mainpuri

Mainpuri: खेत गए युवक पर जंगली सूकर ने किया हमला, निकल गई जान; घटना से गांव में दहशत

Sun, 11 Feb 2024 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 04:34 PM IST
सार

मैनपुरी में खेत गए युवक पर जंगली सूकर ने हमला कर दिया। इससे उसकी जान चली गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
Young man died due to attack by wild boar in Mainpuri
जंगली सुअर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की रात खेत पर शौच के लिए गए युवक पर जंगली सूकर ने हमला कर दिया। इससे बेसुध होकर युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोगों में दहशत फैली है। वह खेत की तरफ जाने से डर रहे हैं। 

विज्ञापन


घटना किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला बील की है। गांव निवासी गोरेनाथ (24) शनिवार की देर शाम को शौच के लिए खेत पर गया था। इस दौरान खेत में घुसे जंगली सूकर ने युवक पर हमला कर दिया। सूकर के हमले में गोरेनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत की रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने खदेड़कर भगाया

लोगों ने फावड़ा आदि से सूकर को खेत से खदेड़ कर भगाया। युवक के घायल होने की खबर मिलने के बाद परिजन खेत पर पहुंच गए। आनन फानन युवक को अस्पताल ले जाने लगे। तभी रास्ते में गोरेलाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। देर रात हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह गांव पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई ने दी तहरीर

उन्होंने परिजन से हादसे के बारे में जानकारी ली। मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार की ओर से थाने में तहरीर दी गई। परिजन ने फौती दर्ज करने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed