फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   young man created ruckus by pouring inflammable substance on himself In Karhal Tehsil of Mainpuri

Mainpuri: तहसील में युवक ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया हंगामा

Thu, 21 Dec 2023 10:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 10:56 AM IST
सार

मैनपुरी के करहल तहसील में युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। उसने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर काफी देर तक हंगामा किया। 

विज्ञापन
young man created ruckus by pouring inflammable substance on himself In Karhal Tehsil of Mainpuri
Mainpuri: तहसील में युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल तहसील में बुधवार को एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। उसने तहसील अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने युवक से बातचीत कर समझाया।

विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के इकहरा गांव निवासी विक्रम सिंह खुद को बीजेपी का पदाधिकारी बताता है। वह एक जनसेवा केंद्र का संचालन भी करता है। कुछ दिन पहले उसने एक मांग पत्र एसडीएम को दिया था। इसमें कुछ मांगो को पूरा कर दिया गया। लेकिन कुछ मांगे अधिकारियों के स्तर की नहीं थी। इसको लेकर उसे आगे की प्रक्रिया करने के लिए कहा गया था। बुधवार की दोपहर विक्रम अचानक एसडीएम गोपाल शर्मा के कार्यालय के पास पहुंचा। 

विज्ञापन

युवक ने परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। उसे ऐसा करते देख वहां मौजूद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। उसे पकड़ लिया लेकिन युवक शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। वह लगातार तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कहे जा रहा था। लोग शांत करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन वह लगातार उग्र होता जा रहा था। एसडीएम ने युवक को बुलाकर उसकी बात को सुना और उसे प्रक्रिया के बारे में बताया। एसडीएम के समझाने पर युवक शांत हुआ।

पूर्व एसडीएम के खिलाफ भी कर चुका है शिकायतें

बुधवार को तहसील परिसर में ज्वलनशील पदार्थ डाल कर हंगामा करने वाला युवक पूर्व एसडीएम की शिकायतें भी कर चुका है। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि पूर्व एसडीएम ने एक पीड़ित को पट्टे पर कब्जा दिलाया था। यह विक्रम को मंजूर नहीं था। इसी को लेकर वह पूर्व में शिकायतें करता रहा है।

एक मांग दिया गया था। इसमें कुछ मांगे पूर्ण कराई गईं थीं। कुछ मांगे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कराई जानी है। इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज तहसील आकर हंगामा किया गया। दबाव बना कर मांगे पूरा कराना चाहता है, जो संभव नहीं है। युवक को समझाया गया अब वह संतुष्ट है। -गोपाल शर्मा, एसडीएम करहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed