{"_id":"64ae92a106de20f33f0ddb67","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-after-an-argument-with-his-wife-in-mainpuri-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घर में अक्सर होता था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घर में अक्सर होता था विवाद
Wed, 12 Jul 2023 05:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 12 Jul 2023 05:18 PM IST
सार
मैनपुरी में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि घर में अक्सर विवाद होता था। गृहक्लेश से परेशान होकर युवक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
भोगांव थाना, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। खबर पाकर गांव के लोगों की भी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के नगला मनसुख गांव की है। गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ ध्रुव (24) मंगलवार की शाम घर पर था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। कुछ देर बाद परिजन जब कमरे की ओर गए तो देखा कि उसका शव पंखा के कुंडा में फंदा से लटका हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
विज्ञापन
जानकारी होते ही घर में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बताया गया कि गृहक्लेश के चलते युवक द्वारा खुदकुशी की गई है। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई।