फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   You lose the entire Hind cried Kalam

आप को खो कर कलाम सारा हिंदुस्तान रोया है

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
You lose the entire Hind cried Kalam
मैनपुरी/ करहल। भारतरत्न प्राप्त पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर एपी जे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय शोक के चलते राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया। वहीं सरकारी कार्यालयों से लेकर स्वयं सेवी संगठनों और विभिन्न संघों पर राजनैनिकत संगठनों ने भी पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर दुख जताया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश के मिसाइल मैन की कमी कभी भी पूरी नहीं होगी। यह देश के लिए अपूर्णिय क्षति है।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर सुबह ही जिलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज को शोक के चलते झुका दिया गया। यही नहीं कार्यालयों में दो मिनट का मौन रख एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक सभा हुई। इसमें समस्त पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, योगेश यादव, नंदलाल, कौशल गुप्ता आदि मौजूद थे। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय के आवास पर भी शोक सभा हुई। इसमें आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर राजकिशोर यादव, अवधेश शाक्य, कृष्ण कुमार, सुनील दुबे, रोहित चौहान, अशोक चौहान, नवीन सक्सेना, सुभाष राजपूत, मनोज, मयंक आदि मौजूद थे। वहीं बीएसए कार्यालय में बीएसए हरिकेश यादव के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर रविंद्र प्रताप सिंह, अवधेश मिश्रा, मोहित जैन, आरती आदि मौजूद थे। वहीं मैनपुरी बार एसोसिएशन द्वारा संघ के अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। इसमें पूर्व राष्ट्रपति एपी जे अब्दुल कलाम के निधन पर दुख प्रकट किया गया। साथ ही सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।  इस मौके पर उमाशंकर तिवारी, प्रदीप कुमार, राजीव मिश्रा, बृजकिशोर त्रिपाठी, सतीश चंद्र, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद थे। स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान पंचायत ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डाक्टर चंद्रमोहन सक्सेना, श्रेदेवी राजपूत आदि मौजूद थे। बजरंग दल नगर संयोजक सृजन चौहान के नेतृत्व में भारत रत्न सम्मानित डाक्टर एकेपी जे अब्दुल कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डाक्टर अरुण चौहान, गुड्डन पंडित, प्रमोद, पुनीत पांडेय, किशन चौहान, सर्वेश राठौर, दीपक दुबे, हनी चौहान, भानु प्रताप, विक्रम राठौर आदि मौजूद थे। वहीं करहल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न से सम्मानित डाक्टर अब्दुल कलाम को प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव ने अपने आवास पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर विधायक सोबरन सिंह यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed