{"_id":"58d4098a4f1c1bb6681a618c","slug":"yogi-is-not-affected-by-government-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के आदेश का असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के आदेश का असर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार के आदेश का असर नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार के आदेशों का जिले में कोई असर नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी सरकारी कार्यालयों में जमकर गंदगी का आलम है। कदम कदम पर पीक और गंदगी के चलते आ रही दुर्गंध के लोग परेशान हैं।
नगर पालिका कार्यालय
शहर में सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार नगर पालिका कार्यालय की। यहां पर कार्यालय के लिए जाने वाली सीढ़ियों पर ही इतनी गंदगी और पान मसाले की पीक पड़ी हैं कि दीवारों का रंग तक नहीं दिख रहा है। गंदगी के चलते दुर्गंध इतनी है कि लोग जब कार्यालय जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ते हैं तो नाक पर रुमाल तक रखना पड़ता है। यहीं से होकर प्रतिदिन ईओ और नगर पालिकाध्यक्ष गुजरती हैं लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। सरकार के आदेश के बाद भी गुरुवार को पालिका कार्यालय में सफाई तक नहीं हुई।
सदर तहसील
गंदगी का यही हाल सदर तहसील में भी देखने के लिए मिला। यहां पर चारों ओर दीवारों पर पान मसाला की पीक और गंदगी के ढेर लगे हुए थे। इस ओर न तो अधिकारियों और न ही कर्मचारियों को सफाई का ध्यान था। जबकि सफाई के लिए तहसील परिसर में अलग से कर्मचारी तैनात रहते हैं। बावजूद इसके न तो कार्यालय के अधिकारियों और न ही कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था से कुछ लेनादेना था।
विज्ञापन
सदर ब्लाक कार्यालय
सदर ब्लाक के ब्लाक कार्यालय में भी दीवारें और कोने बुरी तरह से पान मसाले की पीक से गंदे मिले। ऐसा लग रहा था कि सालों से वहां सफाई तक नहीं हुई है। इसके बाद भी उसी गंदगी में कर्मचारियों को काम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में जब जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को स्वच्छता अभियान चलाने और कार्यालयों में सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।