{"_id":"323e903d131e98e06d0d8b52ddf9bef5","slug":"would-be-imposed-on-the-movement-of-the-meter-tube-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूपों पर मीटर लगाया तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूपों पर मीटर लगाया तो होगा आंदोलन
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन ने अधिशासी अभियंता विद्युत शहर की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया है। आरोप लगाया है कि अधिशासी अभियंता से शहरी उपभोक्ता ही नहीं ग्रामीण किसान भी परेशान हैं। बिना किसी शासनादेश के निजी नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाने का दबाव डाला जा रहा है। यूनियन पदाधिकारियों की वार्ता के दौरान अधिशासी अभियंता से नोकझोंक भी हुई।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत के नेतृत्व में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता बिजली से भेंट की। पदाधिकारियों ने कहा कि अधिशासी अभियंता अपनी कार्यप्रणाली बदलें। बिना किसी शासनादेश के निजी नलकूपों पर मीटर लगाने का दबाव न डाला जाए। पूर्व में किसानों और विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच समझौता हुआ था कि जिन क्षेत्रों में जलस्तर 60 फीट से कम है उन नलकूपों का भार नहीं बढ़ाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जबरन मीटर लगवाने की प्रक्रिया का यूनियन विरोध करेगी। यूनियन पदाधिकारियों की अधिशासी अभियंता एके पांडेय से नोकझोंक भी हुई। चेतावनी दी यदि नलकूपों का भार बढ़ाए जाने और जबरन मीटर लगाए जाने का प्रयास किया तो यूनियन आंदोलन छेड़ेगी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण वीपी कठेरिया ने यूनियन पदाधिकारियों को समझाया। प्रतिनिधिमंडल में अहिवरन सिंह, राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद, राधेश्याम शाक्य, रूपेंद्र शाक्य आदि मौजूद थे।