फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   works for BJP : VK Singh

भाजपा देश के लिए काम करती है: वीके सिंह

Tue, 15 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 15 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
works for BJP : VK Singh
भाजपा देश के लिए काम करती है: वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला
विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियां सिर्फ अपने लिए राजनीति करती हैं। वहीं भाजपा ऐसी राजनीति करती है, जिससे देश का भला होता है। वे परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन बरनाहल और मैनपुरी में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन

विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भ्रष्टाचार की जड़ें जम चुकी हैं। रोज सड़कें बनती हैं और उखड़ती हैं। देश विकास के मार्ग पर आगे बढ़ ही नहीं पा रहा है। राशन कार्ड का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। इसके लिए सीधे खाते में पैसा पहुंचाने की योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मैं राजनीति में सिर्फ अपनों के लिए ही आया हूं। सेना में 90 प्रतिशत सैनिक गांवों से आते हैं और रिटायरमेंट के बाद वापस खेती ही करते हैं। अपनों के भले के लिए जरूरी था कि ऐसी जगह जाऊं जहां पर उनको लाभ पहुंचा सकूं। भाजपा इसलिए ज्वाइन की क्योंकि कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियां परिवारवाद की शिकार हैं। इनमें जातिवाद की बहुलता है। भाजपा की सोच सेना से मिलती है। वह जाति और धर्म से ऊपर उठकर देश के बारे में सोचती है। कांग्रेस ने देश को खोखला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एकजुटता और आपकी सोच प्रदेश को पूरी तरह बदल सकती है। इस बदलाव के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर प्रदेश में ऐसा माहौल बनाने को कहा कि जिससे भाजपा की सरकार बने और प्रदेश विकास का विकास हो सके।

इससे पूर्व परिवर्तन यात्रा का बरनाहल, घिरोर, करीमगंज, रमईहार, कुरावली आदि स्थानों पर स्वागत किया गया।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, भानु प्रताप सिंह, रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र सिंह राठौर, राहुल राठौर, राहुल चतुर्वेदी, लखन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed