फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Worker buried under a wall of death

मजदूर की दीवार के नीचे दबकर मौत

Wed, 18 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 18 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Worker buried under a wall of death
मजदूर की दीवार के नीचे दबकर मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव कुबेरपुर में बुधवार को मकान में तोड़फोड़ का काम कर रहे मजदूर के ऊपर दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पड़ोस में रहने वाला एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कुबेरपुर निवासी ज्ञान सिंह शाक्य के करीब 60 वर्ष पुराने मकान में तोड़फोड़ का कार्य चल रहा है। गांव के ही तीन मजदूर कौशलेंद्र, श्याम सुंदर और ओम नंदन वहां तीन दिनों से मजदूरी का कार्य कर रहे थे। बुधवार को सुबह तीनों मजदूर मकान को तोड़ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे कौशलेंद्र पर गिरी ईंटो को हटा रहा था। गली की दीवार पर लगे डाट का लेंटर उस पर ढह गया। दीवार ढहने की आवाज सुनकर ग्रामीणों और साथी मजदूर दौड़े। मलबे को हटाकर कौशलेंद्र को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं मलबे के नीचे दबकर पड़ोसी राबित गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद राजस्व की टीम, तहसीलदार विनोद जोशी, नायब तहसीलदार गजेंद्र प्रसाद, लेखपाल महेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं तहसीलदार ने मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
विज्ञापन

 
गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
दीवार की नीचे दबने से मृत मजदूर कौशलेंद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह मां बाप से अलग रह रहा था। उसके एक पांच वर्षीय पुत्र अंशू है। वहीं पत्नी पांच माह की गर्भवती है। पति की हादसे में असमय मौत के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed