Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women outrage erupts at a liquor shop in Mainpuri

शराब ठेके पर फूटा गुस्सा: महिलाओं ने पाउच उठाकर फेंके, बोलीं- शराबियों का आतंक, रास्ते से निकलना भी मुश्किल

Tue, 17 Nov 2026 03:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Tue, 17 Nov 2026 03:18 PM IST
सार

शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने आए दिन होने वाली घटनाओं से परेशान होकर अब उन्हें विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से आबादी के बीच संचालित शराब के ठेके को तत्काल हटवाने की मांग की।

विज्ञापन
Women outrage erupts at a liquor shop in Mainpuri
शराब ठेके पर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अघार स्थित संतोष नगर चौराहे पर देशी शराब के ठेके के खिलाफ मंगलवार सुबह गांव की करीब दो दर्जन महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने ठेके में रखे शराब के पाउच उठाकर बाहर फेंक दिए और ठेके को आबादी से हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि शराब का ठेका गांव की आबादी के बीचोंबीच स्थित है, जिसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। नई उम्र के युवक सुबह से ही शराब पीना शुरू कर देते हैं। शराब के नशे में घर पहुंचकर महिलाओं के साथ मारपीट और लड़ाई-झगड़ा करते हैं। इतना ही नहीं, रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर शराब के नशे में छींटाकशी भी करते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना था कि शराब के ठेके के कारण गांव का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। आए दिन होने वाली घटनाओं से परेशान होकर अब उन्हें विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से आबादी के बीच संचालित शराब के ठेके को तत्काल हटवाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान रीना देवी, सरला देवी, ईश्वर देवी, ललिता, सुषमा, गुड्डी देवी, रेखा देवी, राजकुमारी, विमला देवी, कुंती देवी, देवकी, शशि, राखी देवी, प्रीति, गिरजा देवी, जानकी, लाजवंती, धन देवी, रामा देवी और रंजना सहित करीब दो दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed