फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman murdered due to illicit relationship with her uncle

मामा से अवैध संबंध: आधी रात बच्चों को कमरे में अकेला छोड़ गई महिला...फिर इस हाल में मिली लाश; पति ने खोले राज

Tue, 13 Jan 2026 10:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 10:31 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पति ने पुलिस के सामने चाैंकाने वाले राज खोले। पुलिस मामा की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Woman murdered due to illicit relationship with her uncle
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 जनवरी को एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि के बाद महिला के पति ने अपने बड़े मामा धर्मेंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि वह मूलरूप से जिला इटावा का रहने वाला है और ट्रक चलाता है। बचपन से ही वह परिवार के साथ करहल थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में रह रहा है। करीब 12 साल पहले उसकी शादी एटा निवासी युवती से हुई थी। दोनों के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। बीते 11 जनवरी को उसकी 32 वर्षीय पत्नी का शव क्षेत्र के एक गांव में जामुन के पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन


 

पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के संबंध उसके बड़े मामा से बन गए थे। जानकारी होने पर उसने विरोध किया लेकिन दोनों नहीं माने और बात करते रहे। 10 जनवरी को वह ट्रक लेकर फरीदाबाद गया था। घर पर पत्नी के अलावा उसकी सास और बच्चे ही थे। इस दौरान उसकी सास ने पत्नी को अपने मामा ससुर से फोन पर बात करते पकड़ लिया और दोनों को फटकार भी लगाई। 11 जनवरी की सुबह छोटे मामा ने उसे फोन कर बताया कि उसकी पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला है।

पीड़ित ट्रक चालक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह घर पहुंचा तो बच्चों ने बताया कि रात को मम्मी धर्मेंद्र मामा से बात कर रही थीं। इसके बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर कहीं चली गईं। इसके बाद वह लोग सो गए थे। सुबह जब उठे तो मम्मी घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद ट्रक चालक का शक मामा पर और गहरा गया।
 
विज्ञापन

अभी भी सवालों को जवाब का इंतजार
करहल पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में आरोपी मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, मगर कई सवाल ऐसे हैं, जिनको जवाब का इंतजार है। घटना की रात को बच्चों को घर में बंद कर महिला आरोपी से मिलने गई थी तो ऐसा क्या हुआ कि उसने महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे आखिर क्या वजह रही, इन सभी सवालों के जवाब अब आरोपी मामा ससुर धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही मिल सकेंगे।

मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण

ये भी पढ़ें-Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर...15 फीट उछलकर गिरे युवक, एक की माैत; साथी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed