फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man riding motorcycle died in car accident in agra

Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर...15 फीट उछलकर गिरे युवक, एक की माैत; साथी गंभीर रूप से घायल

Tue, 13 Jan 2026 06:53 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 06:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
young man riding motorcycle died in car accident in agra
दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर मंगलवार को कार व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 15 फीट ऊपर उछलकर रोड पर जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार व बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद के थाना नगला सिंगी क्षेत्र के गांव नगला काले निवासी भूरा (25) पुत्र मोहर सिंह अपने साथी धर्मवीर पुत्र कुमरसेन के साथ बाइक से फतेहाबाद किसी काम से आ रहे थे। रास्ते में फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर विद्युत सबस्टेशन के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 15 फीट उछलकर रोड पर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार भूरा की मौके पर मौत हो गई जबकि धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। एक घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed