{"_id":"668d0cf570a8e0e15e0549bc","slug":"woman-demanded-money-she-had-lent-in-mainpuri-accused-tried-to-burn-her-alive-by-pouring-petrol-on-her-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: उधार दिए रुपये मांगे... तो पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश; हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: उधार दिए रुपये मांगे... तो पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश; हालत नाजुक
Thu, 11 Jul 2024 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:44 PM IST
सार
उधार दिए रुपये मांगे तो आरोपी ने पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता
- फोटो : video grab
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मगंलवार को मोबाइल की दुकान पर महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। वारदात अंजाम देने वाला दुकानदार वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से झुलसी गांव कांकन निवासी महिला को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात रुपये के लेनदेन को लेकर अंजाम दी गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कांकन गांव का है। गांव की रहने वाली दीपा चौहान दोपहर ज्योंती रोड स्थित लालपुर सथिनी निवासी युवक की दुकान पर आई थी। दुकानदार पर महिला के 80 हजार रुपये उधार थे। दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर अचानक महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। महिला जली अवस्था में बाहर की ओर भागी।
विज्ञापन
लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दीपा ने दुकानदार पर रुपये के विवाद में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी आ गई। इस बीच दुकानदार मौके से फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल दीपा को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन