फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman arrives at DM's office to self-immolate over a dispute regarding a pathway.

Mainpuri News: रास्ते के विवाद में आत्मदाह करने डीएम कार्यालय पहुंची महिला

Mon, 31 Aug 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman arrives at DM's office to self-immolate over a dispute regarding a pathway.
फोटो14 आत्मदाह की को​शिश करने वाली महिला को साथ ले जाती महिला पुलिस। संवाद 
मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला सोमवार सुबह आत्मदाह के इरादे से डीएम कार्यालय पहुंची। महिला खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल पाती, उससे पहले वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हाथ से बोतल छीन ली। महिला ने बताया कि रास्ते के विवाद में कई शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुरावली जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कस्बा कुरावली के गांव रामनगर निवासी विधवा समोली देवी सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंची। उनके हाथ में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक शिकायती पत्र था। महिला ने अचानक से थैले से पेट्रोल भरी बोतल निकाली। तभी वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ कर हाथ से बोतल को छीन लिया। समोली देवी ने बताया कि करीब 20 साल पति ने चार बिसवा जमीन खरीदी थी। पति की मृत्यु के बाद वह बच्चों के साथ दिल्ली चली गईं। ससुरालीजन परेशान करते हैं, घर जाने वाले रास्ते पर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत कर चुकी हैं। सुनवाई न होने के बाद वह आत्मदाह करने आई थीं। इसके बाद महिला थाना प्रभारी हेमलता सिंह ने महिला को समझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर एसडीएम कुरावली प्रदीप कुमार सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। बताया कि महिला के घर के सामने पहले से एक रास्ता है। वह अपने दरवाजे के बगल में पड़ोसी की जमीन से रास्ता निकलवाने की मांग कर रही थी। महिला को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed