फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   With the intention of killing the boyfriend arrested by police

हत्या के इरादे से आए प्रेमी को पुलिस ने दबोचा

Mon, 06 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 06 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
With the intention of killing the boyfriend arrested by police
हत्या के इरादे से आए प्रेमी को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के परौंख पुल के समीप प्रेमिका को मारने के लिए तमंचा लेकर आए प्रेमी को यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। दोनों को पकड़कर थाने लाते समय ग्रामीणों ने गाड़ी को घेरने की कोशिश की मगर पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले आए। युवती का आरोप है कि प्रेमी अब शादी करने से इंकार कर रहा है और उसकी हत्या करना चाहता है। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पिता की मौत के बाद ग्राम ललूपुर स्थित विद्यालय में चपरासी है। उसका गांव निवासी एक युवती से छह साल से प्रेम संबंध चल रहे हैं। सोमवार को दोनों बाइक से परौंख पुल के समीप पहुंचे। वहां युवती के साथ मारपीट कर उसका गला दबाने की कोशिश की। जब युवती भागने लगी तो वह तमंचा निकालकर उसके पीछे दौड़ा। इसी बीच यूपी 100 के  पुलिसकर्मी ने युवक को तमंचा सहित दबोच लिया।
विज्ञापन

युवती से पूछताछ की गई तो सारा माजरा समझ में आ गया। इस बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वह युवक को सबक सिखाने की बात कह रहे थे। पुलिसकर्मियों ने दोनाें को गाड़ी में बैठा लिया। मगर ग्रामीणों ने घेराव कर रोकना चाहा मगर पुलिस किसी तरह दोनों को वहां से लेकर थाने पहुंचे। थाने पहुंची युवती ने बताया कि छह वर्षों से दोनों के बीच संबंध हैं। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। वहीं युवक का कहना है कि युवती ने स्कूल आकर सभी को दोनों के बारे में बता दिया। वह उसे समझाने के लिए बाइक पर बैठाकर लाया था। मगर युवती ने रास्ते में ही हंगामा शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की जान बचाने पर पुरस्कार
परौंख पुल के समीप प्रेमिका की हत्या के इरादे से आए प्रेमी को तमंचा सहित गिरफ्तार कराने में अहम भूमिका निभाने वाले थाना औंछा के पैरोकार दानवीर सिंह को एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। घटना के समय वह मौके पर मौजूद थे। उन्हाेंने स्थिति को भांपकर तत्काल यूपी 100 को फोन पर सूचना दी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed