फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Wishes of Nagla Swami residents fulfilled; they will get a paved road.

Mainpuri News: नगला स्वामी के लोगों की मुराद पूरी, मिलेगी पक्की सड़क

Tue, 20 Oct 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Wishes of Nagla Swami residents fulfilled; they will get a paved road.
मैनपुरी। विधानसभा करहल क्षेत्र के गांव नगला स्वामी के लोगों की पक्की सड़क की मुराद पूरी होने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक के प्रयास के बाद गांव के लिए पक्की सड़क का काम शुरू कर दिया गया है। नगला स्वामी गांव तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर तक पक्का संपर्क मार्ग नहीं था। कच्चे मार्ग से गुजरने में उन्हें परेशानी से जूझना पड़ता था। बरसात के दौरान करीब चार महीने तक गांव में वाहन तो दूर पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता था। युवाओं ने दो साल पहले अवनीश यादव के नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से गांव के हालात को दर्शाया। इसके बाद गांव के लोगों की आवाज राजनेताओं तक पहुंची। क्षेत्रीय विधायक तेज प्रताप यादव ने ग्रामीणों को उप चुनाव से पहले गांव में सड़क बनाने का भरोसा दिया था। उनके प्रयास से नगला स्वामी तक सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। सड़क पर पत्थर डालने का कार्य शुरू हो गया है। ग्रामीण रतन सिंह, रामदास, अवनीश कुमार, सतीश चंद्र, योगेंद्र सिंह, रजत कुमार, विमल कुमार, रामवीर सिंह, मनोज कुमार, अखिलेश कुमार आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed