फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Threat to implicate the forest ranger in a case

Mainpuri News: वन दरोगा को केस में फंसाने की धमकी

Tue, 20 Oct 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Threat to implicate the forest ranger in a case
बिछवां। थाना बिछवां क्षेत्र में लकड़ी के अवैध कटान की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे वन दरोगा के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। एससीएसटी के केस में फंसाने की धमकी दी। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भोगांव रेंज सुल्तानगंज सेक्शन पर तैनात और सुल्तानगंज बीट के प्रभारी वन दरोगा उपदेश कुमार ने बताया कि 13 अक्तूबर को नियमित गश्त पर थे। उनको सूचना मिली कि क्षेत्र के कुछ अपराधी सरकारी व गैर-सरकारी पेड़ों का अवैध कटान कर पड़ोसी जनपद एटा में खपा रहे हैं। सूचना की सत्यता की जांच करने और अवैध कटान रोकने के लिए जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि बलराम निवासी दलीपपुर कैलई और दीपू निवासी करीमगंज जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। बलराम ने मोहनपुरा गांव में एक आम के पेड़ को अवैध रूप से काटकर कुरावली में बेच दिया था। दीपू ने नारायणपुर निवासी सतीश शाक्य के तिसौली स्थित खेत पर खड़े दो नीम के पेड़ों का अवैध कटान करवाकर लकड़ी एटा जनपद भिजवाई थी। अवैध कटान से रोका तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए और धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की, तो एससीएसटी के केस में फंसा देंगे।
विज्ञापन


वन विभाग के दरोगा की शिकायत के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। रामकृष्णा द्विवेदी, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed