फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Will respond to the people of the state party in 2017: Tej Pratap

भाजपा को 2017 में जवाब देगी प्रदेश की जनता: तेज प्रताप

Sat, 09 Jul 2016 10:56 PM IST
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Will respond to the people of the state party in 2017: Tej Pratap
भाजपा को 2017 में जवाब देगी प्रदेश की जनता: तेज प्रताप - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने की। सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के तहत प्रत्येक दिन सैकड़ों पौधे लगवा रही है। फ्रंटल संगठनों के युवा हजारों की संख्या में पौधे लगा चुके है। सांसद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के नौजवानों, किसानों और व्यापारियों को गुमराह कर 2014 में लोकसभा का चुनाव जीत लिया था। इसका जवाब 2017 में उत्तर प्रदेश की जनता देगी और प्रदेश में 2017 में समाजवादी पार्टी की पुन: सरकार बनेगी। विधायक सदर राजकुमार यादव उर्फ राजू ने कहा कि प्रदेश सरकार और पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को सेक्टर तक ले जाने पर जोर दिया जाए। विधायक भोगांव आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों की पार्टी है। नौजवानों के ही दम पर अब 2017 को फतेह करेंगे। विधायक किशनी इंजीनियर बृजेश कठेरिया ने कहा कि देश में समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो किसानों, व्यापारियों व सर्वधर्म, जाति के लोगों के हित व सम्मान की बात करती है। विधायक करहल सोबरन सिंह यादव ने कहा कि सपा की सरकार ने 2012 के घोषणा पत्र में जो भी घोषणाएं की थी, उनको महज तीन वर्ष में पूरा कर दिया है। बैठक में राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव, डा. दीप सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह कश्यप, शहाबुद्दीन, पूर्व एमएलसी अवधेश यादव, बलवीर सिंह यादव, सदस्य राज्य महिला आयोग रीता गुप्ता, वन्दना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष केसी यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में रक्षपाल सिंह चौहान, ओमशरण यादव, सतीश चंद्र यादव, सोबरन सिंह यादव, हरेंद्र सिंह यादव, रामदास कठेरिया, चंद्रपाल सिंह यादव, हरवीर सिंह प्रजापति, अशोक शास्त्री, राजू चैधरी, योगेंद्र सिंह पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव सुखवीर सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed