फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Will open today with a vow to offer water in the moonlight

आज चांदनी रात में अर्घ्य देकर खोलेंगी व्रत

Tue, 18 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 18 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Will open today with a vow to offer water in the moonlight
आज चांदनी रात में अर्घ्य देकर खोलेंगी व्रत - फोटो : अमर उजाला
मेहंदी सजे हाथ। चेहरे पर लालिमा। पति की दीर्घायु की कामना के साथ महिलाएं बुधवार को निर्जला करवाचौथ का व्रत रखेंगी। चांद को अर्घ्य देकर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गईं। मंगलवार देर शाम तक बाजारों में भी भीड़ नजर आई। सबसे ज्यादा मेहंदी लगाने वालों की दुकान पर भीड़ थी। एक हाथ में मेहंदी लगाने के 300 रुपये तक वसूले गए।
विज्ञापन

 महिलाएं हाथ में थाली लेकर चांद देखने के बाद पति की पूजा करेंगी। इसके चलते महिलाओं ने अपने पतियाें से मनचाहे उपहार भी मांगे हैं। वहीं घरों से दूर रह रहे पतियों को पत्नियां फोरजी कॉल के जरिए उपवास खोलने की प्लानिंग बना रही हैं।  मंगलवार को बाजार में खासी भीड़ रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। साथ ही ब्यूटी पार्लर पर भी भीड़ रही। बुधवार वाले दिन की भी बुकिंग कराई गई। शहर के साड़ी सेंटर, चूड़ी सेंटर, आभूषण, मेकअप आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी।  
विज्ञापन


वाट्स अप और वीडियो काल बने सहारा
मैनपुरी। शहर के कचहरी रोड पर रहने वाली प्रीती का कहना है कि उनके पति विकास कुमार दिल्ली में एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। इस बार उनकी दूसरी करवा चौथ है। पिछली बार पति घर पर आ गए थे लेकिन इस बार वे नहीं आ पा रहे हैं। इसके चलते वे वीडियो कॉलिंग कर अपना व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


71वां करवाचौथ मनाएंगे साथ-साथ
अजीतगंज निवासी बुजुर्ग दंपति इस बार अपना 71वां करवाचौथ मनाएंगे। सरजू दयाल मिश्रा 88 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी चरनदेवी मिश्रा 86 साल की हो गई हैं। उनकी शादी को करीब 71 वर्ष पूरे हो गए हैं। चरनदेवी मिश्रा ने बताया कि उनकी चार पुत्र वधू और एक पौत्र वधू हैं।  


9:05 का पूजन का समय
श्री एकरसानंद माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य और ज्योतिषविद डाक्टर ग्याप्रसाद दुबे ने बताया कि करवाचौथ मां पार्वती की आराधना का पर्व है। इस बार सालों बाद सरवार्थ सिद्ध योग पड़ रहा है। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजन का समय इस बार नौ बजकर पांच मिनट पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed