फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Will end 14 years of exile BJP: Uma

समाप्त होगा भाजपा का 14 वर्ष का वनवास: उमा

Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Will end 14 years of exile BJP: Uma
समाप्त होगा भाजपा का 14 वर्ष का वनवास: उमा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का 14 वर्ष का वनवास पूरा होने जा रहा है। ऐसा तीन बातों से पता चल रहा है। एक मीडिया का सर्वे, दूसरा राहुल और अखिलेश का एक दूसरे का डर के मारे हाथ पकड़ना और तीसरा नोटबंदी से जनता का खुश होना। यह बात उन्होंने सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अशोक चौहान और अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में क्रिश्चियन फील्ड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुई कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को लाना आवश्यक है।
विज्ञापन

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने हमारे लोगों को धमकाया डराया ताकि हमारी सभाएं न हो सकें, लेकिन इसका उल्टा हो गया। एक सौ तीस करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। नोट बंदी ने हमारे देश में अमीर और गरीब की खाई को पाटने का काम किया है। नोटबंदी के दौरान जो काला धन जमा हुआ है वह किसी का नहीं है। वह सरकारी शिक्षा और सरकारी अस्पतालों के विकास में खर्च होगा। उन्होंने कहा कि 1991 में जब भाजपा की सरकार बनी थी तो अपराधियों की घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं होती थी। वहीं सपा सरकार में जमीन पर कब्जा करना, महिलाओं का सुरक्षित न होना के साथ ही अन्य अपराधों की बाढ़ आ गई है। राहुल और अखिलेश यह भूल गए हैं कि राहुल कांशीराम और अखिलेश मुलायम सिंह नहीं है जो 1993 की तरह गठबंधन कर सरकार बनाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधा कि भारत और पाकिस्तान का धर्म के नाम पर बंटवारा करने वाली पार्टी कोई और नहीं यही है। देश में आतंकवाद को भी कांग्रेस ने ही पैदा किया।  
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि अखिलेश और राहुल मिलकर मुकाबला करना चाहते हैं। आखिलेश को उत्तर प्रदेश में हुए पापों का जवाब देना होगा। रामवृक्ष वाली घटना और भ्रष्टाचार का जवाब देना है। डिंपल यादव अपने पति के लिए वोट मांग रही हैं। क्या उन्हें महिलाओं और युवतियों के साथ हुए रेप के बारे में पता है। हम वादा करते हैं कि हमारी सरकार होगी तो हम एक सप्ताह के अंदर अपराधों पर नियंत्रण करके दिखाएंगे साथ ही रोजगार भी पैदा करेंगे। समाजवादी पार्टी ने जातिवाद के आधार पर सरकार बनाई है। बसपा को इन चुनावों में 30 सीटों से ज्यादा नहीं मिलना है। उन्होंने दलितों का नहीं बल्कि खुद का स्तर ऊंचा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस ननुआ की बीबी जैसा बरताव कर रही है
अपने भाषण में उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस को ननुआ की बीबी के समान बरताव कर रही है। कांग्रेस को तो बस किसी न किसी बात पर लड़ना होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए हुआ कहा हमारे गांव में एक ननुआ रहता था। उसकी पत्नी अपनी सास से लड़ने के लिए बहाना तलाशती थी। इसी प्रकार कांग्रेस प्रधानमंत्री से लड़ने के बहाने तलाशती है।

अभद्र टिप्पणी पर दी सफाई
उमा भारती ने कहा कि संसद में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को रावण कहा, हिटलर कहा, क्या यह अभद्र टिप्पणी नहीं है। क्या इसकी निंदा नहीं होनी चाहिए। अब वह लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होेंने कांग्रेस से कहा कि अब ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा।
 
गंगा के लिए नहीं दी प्रदेश सरकार ने एनओसी
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के लिए 30 हजार करोड़ रुपये जारी किए। इसके बाद भी प्रदेश सरकार ने काम के लिए एनओसी नहीं दी। प्रदेश सरकार का कहना है कि उसके द्वारा ही सफाई कराई जाए। यही नहीं राज्य सरकार ने कोई प्रस्ताव तक नहीं भेजा।

पहली बार दबंग प्रधानमंत्री मिला
मैनपुरी। उमा भारती ने कहा कि पहली बार देश को दबंग प्रधानमंत्री मिला है। पहले के प्रधानमंत्री सिट कहने पर बैठ जाते थे और अप कहने पर उठ जाते थे। हमारे प्रधानमंत्री ऐसे नहीं हैं। वह स्वतंत्र रूप से दृढ़ निर्णय लेने में सक्षम हैं।

पापियों के लिए त्रिदेव बनाएं
उमा भारती ने कहा कि यूपी चुनाव पर दुनिया के दो देवों अमेरिका के ट्र्ंप और रूस के पुतिन की निगाह है। यदि आप लोग मोदी को यूपी के चुनाव में जिता देंगे तो दुनिया में त्रिदेवों की तिकड़ी पूरी हो जाएगी। जो दुनिया से आतंकवादियों का सफाया कर देगी।

 
यह रहे उपस्थित
सभा के दौरान जिला प्रभारी हरनाथ सिंह यादव, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रत्याशी अशोक चौहान, रामनरेश अग्निहोत्री, सुनील यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, रामबाबू कुशवाह, सरितकांत भाटिया, सोम गुप्ता, प्रेम सिंह शाक्य, मंजूषा चौहान, बीना श्रीवास्तव, लालू वर्मा, शिवओंकारनाथ पचौरी, अजयपाल सिंह चौहान, प्रदीप चौहान आदि मौजूद। संचालन विनोद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed