फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Will act on black market

कालाबाजारी करने पर होगी कार्रवाई

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Will act on black market
मैनपुरी। तहसील सदर में तहसील दिवस में डीएम एसपी मिश्र ने कहा कि अधिकारी जब भी ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण पर निकले पुष्टाहार, खाद्यान्न वितरण के बारे में ग्रामीणों से अवश्य बात करें। किसी भी दशा में बच्चों की पंजीरी बाजार में न बिके, खाद्यान्न का वितरण समय से सुनिश्चित किया जाये। कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध प्रभारी कार्रवाई की जाए। यदि किसी अधिकारी ने ने जनशिकायतों के निस्तारण में कोताही बरती तो लापरवाही बरतने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देशों के बावजूद कुछ अधिकारी जनशिकायतों के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। अभी भी विभिन्न विभागों में 12 प्रार्थना पत्र एक माह से अधिक समय से निस्तारण के लिए लंबित चल रहे है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे लंबित प्रार्थना पत्रों को तत्काल निस्तारित कर आख्या उपलब्ध कराएं। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में तहसील क्षेत्रांतर्गत 112 फरियादियों ने शिकायती पत्र दिए।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर निर्धारित समयावधि में निस्तारण के आदेश दिए। साथ ही कहा कि भूमि सबंधी मामलों में मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार ऐसे मामलों को स्वयं देखें, लेखपाल ,कानूनगो की रिपोर्ट पर निस्तारण न करें। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतो को सुना। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सत्य नरायन यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर वीके गुप्ता, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी राकेश रंजन, क्षेत्राधिकारी नगर भूपेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत,लोक निर्माण आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed