{"_id":"58fe36d64f1c1bb365c0c5bf","slug":"wife-s-lover-together-with-companions-hit-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के प्रेमी ने साथियों संग मिलकर मारा युवक-युवती को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के प्रेमी ने साथियों संग मिलकर मारा युवक-युवती को
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल के गांव चंदपुरा में सात दिन पहले हुआ डबल मर्डर मृतक की पत्नी के प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर किया था। पुलिस के अनुसार मृतक चरित्रहीन व्यक्ति था और उसके कई और महिलाओं से संबंध थे। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी समेत दो अन्य की तलाश की जा रही है।
बता दें कि थाना करहल क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी डेयरी व्यवसायी रामशरन शाक्य और उसकी 20 वर्षीय प्रेमिका की 17 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 18 अप्रैल को दोनों के शव डेयरी के समीप पडे़ मिले थे। मृतक के सिर में दो गोली वहीं युवती के सिर में एक गोली मारी गई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक चरित्रहीन व्यक्ति था उसके कई महिलाओं से संबंध थे। पूरा गांव रामशरन से परेशान था। उसकी पत्नी के भी गांव निवासी टिन्ना के साथ थे। टिन्ना शाक्य ने गांव निवासी तिलक सिंह और मानसिंह के साथ मिलकर रामशरन व उसकी प्रेमिका की हत्या की साजिश रची। करीब 15 दिनों तक रेकी की और 17 अप्रैल की रात तीनों ने रामशरन और उसकी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार को स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर सिंह और करहल थानाध्यक्ष समरेश सिंह ने एक आरोपी तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने खून से सनी शर्ट भी बरामद कराई है। पुलिस अब मुख्य आरोपी टिन्ना समेत अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मृतक की पत्नी भी शक के दायरे में
चंदपुरा में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। वहीं मृतक की पत्नी के मुख्य आरोपी टिन्ना से संबंध हो गए थे। पुलिस जांच में हत्याकांड में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसपी सुनील कुमार सक्सेना का कहना है। दोहरे हत्याकांड में पत्नी की भूमिका की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
माहौल खराब कर रहा था रामशरन
दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए तिलक सिंह ने पुलिस को बतया कि मृतक गांव का माहौल खराब कर रहा था। मरने वाले युवक-युवती बीच गांव में प्रेमलाप करते थे जिससे माहौल खराब हो रहा था। वहीं उसका घर रामचरन की डेयरी के सामने था। बच्चों पर भी माहौल का बुरा असर पड़ रहा था। इसी वजह से टिन्ना और मानसिंह के साथ मिलकर दोनों की हत्या कर दी।