{"_id":"6884580d9406b018d301d3ce","slug":"weightlifter-kirti-yadav-s-mother-and-sister-were-beaten-up-angry-mob-blocked-gt-road-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वेटलिफ्टर कीर्ति यादव की मां और बहन को पीटा, पुलिस से की शिकायत...तो फिर दिखाया दुस्साहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वेटलिफ्टर कीर्ति यादव की मां और बहन को पीटा, पुलिस से की शिकायत...तो फिर दिखाया दुस्साहस
Sat, 26 Jul 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:52 AM IST
सार
भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति यादव की मां और बहन की पिटाई लगा दी गई। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपियों ने फिर से उन दोनों पर हमला कर दिया। इस दुस्साहस से आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मार्ग किया जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भूमि संबंधी विवाद में खेलो इंडिया प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर कीर्ति यादव की मां और बहन को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों का दुस्साहस इतना रहा कि उन्होंने पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद दोबारा से उनकी पिटाई कर दी। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम जीटी रोड हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
भोगांव थाना क्षेत्र में पड़ुआ रोड के पास रहने वालीं कीर्ति यादव ने जनवरी 2025 में बिहार में खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीत था। उनकी जमीन का विवाद परिवार के ही लोगों से न्यायालय में चल रहा है। उक्त मुकदमे में 30 जुलाई को सुनवाई होनी है। 22 जुलाई को विपक्षी मनोज यादव ने मजदूर लगाकर हाइड्रा से नींव खुदवाकर निर्माण शुरू करा दिया। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद काम बंद कराया गया तो इसी बात से नाराज होकर शुक्रवार सुबह संजू देवी, सुरेंद्र, ब्रजेश निवासी बखतपुर ने कीर्ति की मां शीला देवी और बहन शिवानी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इससे गुस्साए आरोपियों ने शाम को दोबारा मां-बेटी को पीटा। जिससे परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। घायल मां-बेटी को जीटी रोड पर बैठाकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम संध्या शर्मा, सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शीला देवी व ग्रामीणों से बातचीत की। पीड़ितों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने इसका आश्वासन दिया। इसके बाद करीब एक घंटे से लगा जाम खुल सका।
घायल शिवानी भी है राज्य स्तरीय खिलाड़ी
भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति यादव ट्रेनिंग पर हैं। पिटाई में घायल हुई उनकी बहन शिवानी भी भारोत्तोलन में राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं। परिजन ने बताया कि पारिवारिक जमीन का विवाद है। आरोपी शिवानी के चाचा हैं।
भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति यादव ट्रेनिंग पर हैं। पिटाई में घायल हुई उनकी बहन शिवानी भी भारोत्तोलन में राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं। परिजन ने बताया कि पारिवारिक जमीन का विवाद है। आरोपी शिवानी के चाचा हैं।
मौके पर जांच करने गए एसडीएम और सीओ
जाम खुलवाने के बाद एसडीएम संध्या शर्मा सीओ भोगांव के साथ पडुआ रोड गईं। वहां पर जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जाम खुलवाने के बाद एसडीएम संध्या शर्मा सीओ भोगांव के साथ पडुआ रोड गईं। वहां पर जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाना पुलिस को दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।