फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Waterlogging after heavy rains in the city

तेज बारिश के बाद शहर में जलभराव

Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
मैनपुरी। अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging after heavy rains in the city
तेज बारिश के बाद शहर में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर शाम आए चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। दो घंटे तक हुई लगातार बारिश से शहर में कई इलाकों में जलभराव के बाद घरों तक में पानी घुस गया। वहीं देहात में फसलों को काफी नुकसान हुआ। तूफान आते ही शहर से लेकर देहात तक की बिजली गुल हो गई। हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आने के बाद भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

 बुधवार को भी सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। शाम करीब पांच बजे अचानक अंधेरा घिर आया और चक्रवाती तूफान के साथ ही मूसलाधार बारिश होने लगी। इसके बाद लगातार हुई बारिश ने शहर में जलभराव के हालात पैदा कर दिए। मूसलाधार बारिश के चलते घरों में जलभराव हो गया। वहीं पारा गिरने से लोगों को भीषण गरमी से काफी राहत मिली। देहात में झमाझम बारिश से लोगों को गरमी से जरूर राहत मिली लेकिन फसलों को काफी नुकसान हुआ। बाजरा, धान और तिली के अलावा कई अन्य फसलों को चक्रवाती तूफान के साथ आई बारिश में काफी नुकसान हुआ। वहीं लहसुन और सरसों की बुवाई भी काफी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed