फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Wanted suspect arrested in case of gang-rape of a teenage girl.

Mainpuri News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 26 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wanted suspect arrested in case of gang-rape of a teenage girl.
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में मार्च माह में खेत पर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे चौथे युवक को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया एक गांव निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि मार्च माह में नाबालिग बेटी खेत पर बकरी चराने गई थी। वहां विकास उर्फ विक्का, दीपक, रामू व एक नाबालिग ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो उसे व परिजन को जान से मार देंगे। बेटी के गर्भवती होने पर दुष्कर्म की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद 9 जून को बाल अपचारी सहित चार लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नाबालिग सहित तीन युवकों को पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को वांछित चल रहे दीपक को विघरई से दरवाह जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed