{"_id":"57a097554f1c1bda762ba151","slug":"vomiting-diarrhea-and-abdominal-pain-increased-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे उल्टी दस्त व पेटदर्द के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे उल्टी दस्त व पेटदर्द के रोगी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
रोगियों की लाइन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बुखार, उल्टी दस्त और पेटदर्द से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में विभिन्न रोगों से पीड़ित 500 से अधिक रोगी पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वालों में सौ से अधिक रोगी वायरल फीवर और उल्टी दस्त, पेट दर्द से पीड़ित थे।
मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे से ही औषधि वितरण काउंटर पर रोगियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हर रोगी पहले उपचार लेने के लिए प्रयास कर रहा था। दवा वितरण में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मी व्यवस्था संभाले थे। अस्पताल आने वालोें में अधिकांश रोगी उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल पहुंची रामकुमारी ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिन से पेट में दर्द हो रहा है। इधर-उधर उपचार कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सुबोध कुमार का कहना है था कि उल्टी दस्त होने पर वह उपचार लेने आए हैं। एक घंटे का समय पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने में लग गया। अस्पताल में दोपहर दो बजे तक रोगियों की भीड़ लगी रही।
खानपान में बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के फिजीशियन डाक्टर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दूषित खानपान से पेटदर्द और उल्टी दस्त के रोगी बढ़ रहे हैं। बीमार होने पर कुशल चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
मलेरिया की दवाएं पर्याप्त
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मलेरिया सहित बुखार, खांसी, जुकाम, डायरिया, उल्टी, दस्त की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। वहीं मलेरिया और डेंगू की जांच की किट भी उपलब्ध है। पैथोलॉजी सूत्रों के अनुसार इस बार जो मलेरिया फैल्सीफेरम से पीड़ित रोगी निकल रहे हैं उनमें रिंग स्टेन डबल रिंग और डबल क्रोमोटोन मिल रहे हैं। यह घातक है। इससे दिमागी बुखार की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।