{"_id":"699ca84c700bd23cc20f3aa7","slug":"volunteers-organized-a-rally-to-protect-the-environment-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-154580-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वयंसेवियों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वयंसेवियों ने निकाली रैली
Tue, 24 Feb 2026 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेंय पड़़रिया की एनएसएस इकाई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरचंदपुर में आयोजित सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन सोमवार को स्वयंसेवियों ने पर्यावरण रक्षा के लिए जागरूकता रैली निकाली। प्रथम सत्र में श्रमदान कर स्वयंसेवियों ने हरचंदपुर के ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल पर पौधरोपण किया।
बौद्धिक सत्र में उमाशरण यादव प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरचंदपुर और प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने पर्यावरण की महत्ता बताई। इस अवसर पर मोहनी गुप्ता, डॉ. जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बौद्धिक सत्र में उमाशरण यादव प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरचंदपुर और प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने पर्यावरण की महत्ता बताई। इस अवसर पर मोहनी गुप्ता, डॉ. जय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन