फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   vivi karmachaaree ke hatyaaropee ne mainapuree mein kiya samarpan

विवि कर्मचारी के हत्यारोपी ने मैनपुरी में किया समर्पण

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
vivi karmachaaree ke hatyaaropee ne mainapuree mein kiya samarpan
आगरा/मैनपुरी। डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की 12 फरवरी को हुई हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी ओमेंद्र यादव ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे मैनपुरी सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके लिए उसने दस साल पुराने मारपीट के मामले में जमानत तुड़वाई। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसी के साथ 10 दिन से हड़ताल पर चल रहे विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने काम पर लौटने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

मैनपुरी के एक कॉलेज का संचालक  ओमेंद्र यादव मैनपुरी के ही अंजनी गांव का प्रधान है। उस पर चार केस दर्ज हैं। इनमें से एक मामला 2006 में जैली जिरोली गांव के तत्कालीन प्रधान शिशुपाल के घर में घुसकर मारपीट का है। इसी में उसने जमानत तुड़वाई। वह मैनपुरी में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान सीओ से मारपीट के मामले में भी वांछित था। सतेंद्र की हत्या में भी आगरा पुलिस उसे वांछित घोषित कर चुकी थी।
विज्ञापन

उधर, 12 फरवरी से ही विश्वविद्यालय कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चल रहे थे। ओमेंद्र के समर्पण के बाद भारी दबाव झेल रही आगरा पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि उसने सतेंद्र की हत्या 60 लाख रुपये (पांच कालेजों की फीस) के लिए की थी। वह फीस जमा कराए बगैर सतेंद्र से कोड चाहता था, जिससे कालेजों की आईडी लॉग इन की जा सके। एसपी सिटी आगरा सुशील घुले ने बताया कि सतेंद्र सिंह की हत्या में ओमेंद्र के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उधर, ओमेंद्र ने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed