{"_id":"45499ecd4b6f6484437cf40704e6e3f9","slug":"vivi-karmachaaree-ke-hatyaaropee-ne-mainapuree-mein-kiya-samarpan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि कर्मचारी के हत्यारोपी ने मैनपुरी में किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि कर्मचारी के हत्यारोपी ने मैनपुरी में किया समर्पण
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा/मैनपुरी। डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की 12 फरवरी को हुई हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी ओमेंद्र यादव ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे मैनपुरी सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके लिए उसने दस साल पुराने मारपीट के मामले में जमानत तुड़वाई। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसी के साथ 10 दिन से हड़ताल पर चल रहे विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने काम पर लौटने की घोषणा कर दी।
मैनपुरी के एक कॉलेज का संचालक ओमेंद्र यादव मैनपुरी के ही अंजनी गांव का प्रधान है। उस पर चार केस दर्ज हैं। इनमें से एक मामला 2006 में जैली जिरोली गांव के तत्कालीन प्रधान शिशुपाल के घर में घुसकर मारपीट का है। इसी में उसने जमानत तुड़वाई। वह मैनपुरी में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान सीओ से मारपीट के मामले में भी वांछित था। सतेंद्र की हत्या में भी आगरा पुलिस उसे वांछित घोषित कर चुकी थी।
उधर, 12 फरवरी से ही विश्वविद्यालय कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चल रहे थे। ओमेंद्र के समर्पण के बाद भारी दबाव झेल रही आगरा पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस का कहना है कि उसने सतेंद्र की हत्या 60 लाख रुपये (पांच कालेजों की फीस) के लिए की थी। वह फीस जमा कराए बगैर सतेंद्र से कोड चाहता था, जिससे कालेजों की आईडी लॉग इन की जा सके। एसपी सिटी आगरा सुशील घुले ने बताया कि सतेंद्र सिंह की हत्या में ओमेंद्र के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उधर, ओमेंद्र ने खुद को बेकसूर बताया है।