{"_id":"5880f9e14f1c1bc77cefe1ce","slug":"violence-will-be-directly-responsible-thanadhyksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा होने पर थानाध्यक्ष होंगे सीधे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा होने पर थानाध्यक्ष होंगे सीधे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
हिंसा होने पर थानाध्यक्ष होंगे सीधे जिम्मेदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से कमान संभाली है। गुरुवार को उन्होंने थाना कोतवाली, थाना भोगांव का निरीक्षण कर अभियान की समीक्षा की। कहा जिस थाना क्षेत्र में चुनावी हिंसा हुई वहां के थानाध्यक्ष सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।
समीक्षा में थानाध्यक्षों से कहा पिछले चुनावों में मतदान प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई करें। लाइसेंसी असलाहों को प्राथमिकता पर जमा कराएं। थानाध्यक्ष स्वयं क्षेत्र में लाइसेंसी असलाह धारकों की सूची के साथ निकलें और नामांकन प्रक्रिया के पूर्व शत प्रतिशत लाइसेंस जमा कराएं। जो जमा नहीं करें उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्राथमिकता पर भेजें। अपराधी छवि वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें।
एसडीएम तथा सीओ से कहा शस्त्र की दुकानों का गहनता से निरीक्षण करें। दुकानदार के पास कितने शस्त्र जमा करने की क्षमता है बारीकी से परखें। भोगांव में 2118 शस्त्र लाइसेंसों के सापेक्ष मात्र 832 शस्त्र जमा होने पर नाराजगी जताई। 600 लीटर शराब, नौ अवैध शस्त्र के साथ ही 180000 की नकदी भी बरामद की गई है। इस मौके पर एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव, सीओ सिटी राजेश चैाधरी, प्रभारी निरीक्षक भावनाथ चैाधरी आदि मौजूद थे।