{"_id":"586fda9b4f1c1b0b32158878","slug":"violations-of-the-code-of-conduct-will-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होते ही पुलिस और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सभी राजनीतिक दलों की बैठक कर नेताओं से कहा गया है कि यदि आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई होगी। शुक्रवार को डीएम और एसपी ने चुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक कर जानकारी दी।
जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 19 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए आचार संहिता लग चुकी है। यदि कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक कैश ले जाता मिलेगा तो उक्त राशि जब्त कर ली जाएगी। सभी लाइसेंस हथियार जमा नहीं किए तो जब्त कर लिए जाएंगे। यही नहीं यदि कोई व्यक्ति हथियार रखने के लिए आवेदन करेगा तो सीओ व एसडीएम की कमेटी उस पर विचार करेगी। उन्होंने बताया कि 24 को नामांकन होने के बाद स्टेटिक सर्विलांस टीम सक्रिय हो जाएगी। चुनाव के दौरान जिले के 1290 पोलिंग लोकेशन पर 1574 पोलिंग स्टेशन पर कुल 13,05330 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वहीं एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अभी से अपराधियों और चुनाव में दखल देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 4169 अराजक तत्वों को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें से पांच को जिला बदर किया जा चुका है। 20 के खिलाफ गैंगेस्टर व एक के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं चुनाव के दौरान हुए अपराधों में भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कई को जेल भेजा जा चुका है अन्य की तलाश जारी है। वहीं अवैध शराब के लिए बदनाम कुरावली, बिछवां, बेवर, भोगांव, कोतवाली थाना क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। इस दौरान सीडीओ वीके गुप्ता, एडीएम एके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
समाधान और सविधा एप लांच किया
इस बार चुनाव काफी हाईटेक हो रहे हैं। चुनाव से जुड़ी गतिविधियों के लिए आयोग ने दो एप लांच किए हैं। इनमें पहला समाधान एप है। इसमें राजनीतिक पार्टियों के लोग व अन्य मतदाता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं दूसरा एप है सुविधा। इसके तहत विभिन्न पार्टियां चुनाव के दौरान होने वाली गतिविधियों की अनुमति लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।
चारों विधानसभाओं में युवा वोटर बढ़े
इस बार चारों विधानसभाओं में युवा वोटरों में खासी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां मात्र चार हजार वोटर थे वहीं अब इनकी संख्या 20 हजार को पार कर गई है।
13 फ्लाइंग स्क्वायड कर रहे गस्त
आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले की चारों विधान सभाओं में 13 उड़नदस्ते गश्त करने लगे हैं। इनका कार्य वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही। विभिन्न पार्टियों के प्रचार पर नजर रखना है। इसके अलावा वीडियो टीम और पैड न्यूज पर निगाह रखने के लिए भी कमेटी बनाई गई है।
कंट्रोल रूम हुआ शुरू
कलक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें विभिन्न पार्टियों समेत आम आदमी को भी कोई परेशानी होने पर शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही अन्य समस्याओं को भी बता सकता है।