फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Village women told DM in Mainpuri that secretary asks for money in name of government accommodation

सपना ही रह गया आशियाने का सपना: साहब! सचिव कहता है पहले पैसे फिर मिलेगा आवास, झोपड़ी में कट रहे हैं दिन

Sat, 17 Jun 2023 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 08:28 PM IST
सार

मैनपुरी में कुछ परिवारों का आशियाने का सपना उनका सपना ही बनकर रह गया है। महिलाओं ने डीएम से कहा कि साहब! सचिव कहता है पहले पैसे फिर आवास मिलेगा। हम लोग झोपड़ी में जिन काट रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Village women told DM in Mainpuri that secretary asks for money in name of government accommodation
पीएम आवास योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को महिलाएं एकत्र होकर तहसील पहुंची। यहां डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि साहब! हम लोग झोपड़ी में जीवन काट रहे हैं। आवास दिलाने के नाम पर सचिव पैसे मांग रहा है। हम उसको कहां से पैसे लाकर दें। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन

नाम होने के बावजूद कर दिया निरस्त

किशनी विकासखंड क्षेत्र की ढकरोई ग्रामसभा की है। ग्रामीण महिलाएं सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पहुंची। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र दिया। नगला ध्यान गांव निवासी रममता देवी ने बताया कि लेखपाल ने जांच में उनको आवास के लिए पात्र बताया। पंचायत सचिव ने उनको अकेले में बुलाकर मोबाइल बंद करवा दिया। तब बात की और आवास के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने रुपये देने के लिये मना किया तो पात्र होने के बावजूद उनका आवास निरस्त कर दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यह महिलाएं मौजूद रहीं

ढकरोई निवासी समतून ने शिकायत में कहा कि वह झोपड़ी में रहती है। उनका नाम पात्र सूची में है। सचिव ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की है। महिलाओं ने डीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुष्पा देवी, सुखरानी देवी, संजू देवी, किरन वालमीकि, जमुना देवी व रिजवाना मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

डीएम ने जांच के निर्देश दिए

जटपुरा निवासी सुशीलादेवी ने डीएम से शिकायत की। बताया कि प्राथमिक विद्यालय जटपुरा में भोजन बनाने का काम करती थी। उसको हर महीने 1500 रुपया मिलते थे। उसको दो साल से मजदूरी नहीं मिली है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed