फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   village development exhibition in mainpuri

छात्र-छात्राओं ने समझाया आजादी का महत्व

Fri, 30 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 30 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
village development exhibition in mainpuri
शहीद मेला ग्राम विकास किसान प्रदर्शनी में कपिल मुनि महाविद्यालय करपिया के छात्र छात्राओं ने शहीद मेला पंडाल में आजादी की रक्षा का संकल्प नामक विषय पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवानदास मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने दहेजप्रथा पर रोेक लगाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए भ्रष्टाचार पर रोक लगाने संबंधी नाटक पेश किया। इसके अलावा देशभक्ति से संबंधी नाटक, गीत, कहानी और एकांकी पर छात्रों ने प्रस्तुति दी। छात्र छात्राओं ने देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा सही मुसीबत, कष्ट का मार्मिक मंचन गीतों और कहानी के जरिए किया। कार्यक्रम संयोजक प्राचार्य डा. मयंक कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे देश के हजारों लाखों लोग हंसते हंसते मौत की नींद सो गए। इसके बाद ही हम आजाद भारत देश में रह रहे हैं। हमें आजादी की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम का संचालन डा.शैलेंद्र सिंह ने किया। इस मौके  डा. भूपेंद्र सिंह, डा. महावीर सिंह, डा. नीरू सिंह, प्रवीन कुमार, योगेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


29एमएनपी 5सी: कपिल मुनि महाविद्यालय द्वारा शहीद मेला पांडाल में प्रस्तुतियां देते छात्र छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed