फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   vidyaarthee maharshi parashuraam ke jeevan se len prerana

विद्यार्थी महर्षि परशुराम के जीवन से लें प्रेरणा

Fri, 28 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 28 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
vidyaarthee maharshi parashuraam ke jeevan se len prerana
परशुराम जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में महर्षि परशुराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। साथ ही बच्चों को महर्षि परशुराम के जीवन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

रामचंद्र सिंह लालसिंह कन्या इंटर कालेज में महर्षि परशुराम की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्या कुसुम चौहान ने महर्षि परशुराम के चित्र के अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी शिक्षिकाओं ने महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। छात्राओं अनुषा राजपूत, मेघा, काव्या शर्मा एवं बीएड की प्रशिक्षु शिक्षिकाएं संजना, कल्पना एवं शिक्षिका अमिता सिंह एवं उमा दुबेे ने महर्षि के जीवन एवं उनके उल्लेखित कार्यों को बताया। संध्या भदौरिया, जंग बहादुर सिंह, खुशबू यादव, रागिफ हुसैन, दिनेश सोलंकी, गौरव वर्मा, पूजा भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरसी महिला महाविद्यालय में परशुराम जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की संयुक्त निदेशिका डा. सुशीला त्यागी ने परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। मेघा वर्मा, कल्पना शर्मा व सरिता ने लघु कहानियों के माध्यम से परशुराम के व्यक्तित्व से अवगत कराया। प्राचार्या डा. शैफाली यादव एवं शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डा. मधू गुप्ता ने परशुराम के संदर्भ में विचार व्यक्त किए। डा. नीलम शाक्य, नेहा शाक्य, दीपशिख दुबे, ऋचा दुबे, शिवानी मिश्रा, सुनीता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदिति ग्लोबल एकेडमी में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। निदेशक लव मोहन एवं उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी ने प्रार्थना स्थल पर महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कैंपस कोआर्डिनेटर अल्का दुबे एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। वहीं चित्रगुप्त महाविद्यालय में महर्षि परशुराम की जयंती मनाई गई। परशुराम के जीवन चरित्र पर डा. मनोज कुदेशिया, डा. शेरपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए। डा. यतेंद्र सिंह, डा. पीसी कुशवाह, डा. संजय चौहान, प्रमोद जैन, अनिल जौहरी, सुभाष, अजय कुलश्रेष्ठ, जगदीश, डा. केआर रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed