{"_id":"58f3a6e14f1c1b1a74470a98","slug":"vidhaayak-ke-ghar-ke-paas-kee-sadak-mein-gaddhe","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के घर के पास की सड़क में गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के घर के पास की सड़क में गड्ढे
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क में गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की गड्ढा मुक्त सड़कों की योजना का फिलहाल कहीं असर नहीं दिख रहा है। भाजपा विधायक के घर से 200 मीटर दूर ज्योंति रोड पर सिर्फ गड्ढे हैं, उसमें साल भर पानी भरा रहता है। हर रोज स्कूली वाहन गिरते हैं।
ज्योंति तिराहे से धारऊ तिराहे तक इंटरलाकिंग है। इसके बाद की सड़क सिर्फ गड्ढे हैं, जगह-जगह से उखड़ी पड़ी है। जिसमें साल भरा पानी भरा रहता है। शासन की मंशा है कि प्रदेश की सड़कें गड्ढा मुक्त हों लेकिन विधायक के घर के पास मुख्य सड़क की हालत यह है। इस मार्ग पर गड्ढों में स्कूली वाहन फंसने से बच्चे चोटिल होते हैं। लदे हुए वाहन इन गड्ढों में फंसकर पलट भी जाते हैं।
मेडिकल स्टोर संचालक कालू का कहना है भाजपा विधायक के घर की पास की सड़क का ये हाल है। परचून विक्रेता विमल कुमार का कहना है सड़क सही कराने के लिए सपा शासन में भी कई बार गुहार लगाई। भाजपा सरकार बनने पर कुछ उम्मीद जगी मगर अब तो वह भी पूरी होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
ज्योंती रोड पर हुए गड्ढे सही कराने के लिए अधिकारियों से कहा गया है। शासन की मंशा के अनुरूप शीघ्र ही काम शुरू कराया जाएगा। जो भी अधिकारी अथवा कर्मचारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ शासन से कार्रवाई कराई जाएगी।
- रामनरेश अग्निहोत्री, विधायक, भोगांव
ज्योंती रोड पर सड़क के बीचोंबीच हुए गहरे गड्ढों की जानकारी मिली है। संबंधित विभागों को शीघ्र ही सड़क को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश हैं। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- चंद्रपाल सिंह, जिलाधिकारी