फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   victim filed case against accused In Mainpuri who was harassed by her husband and in-laws

UP: शराब पीकर पीटता है पति... ससुरालीजन भी देते साथ, थाने पहुंची पीड़िता; बोली- साहब अब बर्दाश्त नहीं होता

Mon, 12 Feb 2024 05:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 05:32 PM IST
सार

पति शराब पीकर पीटता है। ससुरालीजन भी उसका साथ देते हैं। पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। कहा साहब अब बर्दाश्त नहीं होता है। 

विज्ञापन
victim filed case against accused In Mainpuri who was harassed by her husband and in-laws
woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति से प्रताड़ित महिला थाने पहुंची। बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटते हैं। पति भी शराब पीकर पीटता है। रविवार को मां के साथ ससुराल पहुंची तो इसी बात पर ससुरालीजन ने पिटाई कर दी। कहा कि साहब अब बर्दाश्त नहीं होता। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगला दलफ की है। गांव निवासी कमल कुमार ने अपनी पुत्री मोहिनी देवी की शादी दो वर्ष पूर्व थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रौरी (गदनपुर) के साथ की है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते हैं। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसे पीटा जाता है। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा 

बताया कि पति सुनील कुमार शराब पीकर उसे मारता है। कुछ समय पहले पति पीटने के बाद मायके छोड़ गया। मायके में ही उसने एक पुत्र को जन्म दिया। रविवार की शाम को वह मां प्रभा देवी के साथ ससुराल पहुंची तो आरोपियों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुनील कुमार, जेठ घनश्याम, जेठ अवधेश, देवर सत्यवीर और सास नेकसी देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed