फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Vandana elected as pradhan of Bajhera Gram Panchayat of Bewar development block in Mainpuri

पंचायत उप चुनाव: पति की मौत के बाद लोगों ने पत्नी पर जताया भरोसा, मैनपुरी में वंदना बनीं बझेरा की प्रधान

Thu, 08 Aug 2024 02:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 02:05 PM IST
सार

पंचायत उप चुनाव में पति की मौत के बाद लोगों ने पत्नी पर भरोसा जताया। मैनपुरी में बझेरा ग्राम पंचायत से वंदना प्रधान चुनी गईं। 

विज्ञापन
Vandana elected as pradhan of Bajhera Gram Panchayat of Bewar development block in Mainpuri
अपने समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित प्रधान वंदना देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार को पंचायत उप चुनाव की मतगणना की गई। इसमें बेवर विकास खंड की बझेरा ग्राम पंचायत का गुरुवार को परिणाम आ गया। 1250 वोट पाकर वंदना विजयी घोषित हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष कुमार को 269 वोटों से मात दी। 

विज्ञापन


वंदना को 1250 वोट, संतोष कुमार को 981, खजुरिया के विक्की कठेरिया को 801 वोट मिले। दोपहर लगभग 1:00 बजे मतगणना समाप्त होने के साथ ही वंदना की जीत की घोषणा हो गई। आरओ अरुण कुमार शुक्ला ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। 

विज्ञापन

बताते चलें कि सुबह से ही वंदना ने लीड बना ली थी, जो जीत तक कायम रही। वंदना के पति भीमसेन के निधन के बाद बझेरा ग्राम पंचायत की सीट खाली हुई थी। इस पर प्रधान प्रतिनिधि मोनू ठाकुर के समर्थन से उन्होंने चुनाव लड़ा था। 
 

पति के निधन से खाली हुई सीट पर जनता ने पत्नी पर भरोसा जताया। पति की मौत की सहानुभूति का भी वंदना को लाभ मिला। मतगणना के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। मौके पर एडीएम न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा, क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंह , तहसीलदार कमलेश कुमार,  बीडीओ अजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed