{"_id":"5859709e4f1c1bd663e3a09d","slug":"vandana-and-gaurav-stake-in-badminton-single-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंदना और गौरव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंदना और गौरव ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंदना और गौरव ने मारी बाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा समारोह चल रहा है। इसके दूसरे दिन बालिका वर्ग सिंगल बैडमिंटन, डबल बैडमिंटन, बालक वर्ग सिंगल बैडमिंटन, वॉलीबाल, बालिका वर्ग में म्यूजिक चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता को पुरस्कार के लिए चुना गया।
क्रीड़ा समारोह में मंगलवार को बालिका वर्ग में सिंगल बैडमिंटन में वंदना यादव विजेता और लक्ष्मी राठौर उपविजेता रहीं। बालिका वर्ग डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में विशाखा व क्षमा चौहान विजेता और बीना व लक्ष्मी राठौर उपविजेता रहीं। छात्र वर्ग सिंगल बैडमिंटन में गौरव यादव, विजेता और आशीष सिंह उपविजेता रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में सुमित राजपूत की टीम ने उपविजेता प्रबल दुबे की टीम को हराकर जीत हासिल की।
बालिका वर्ग म्यूजिक चेयर में लक्ष्मी राठौर प्रथम, क्षमा चौहान द्वितीय, विशाखा तृतीय स्थान पर रहीं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रामबाबू वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. एसपी सिंह, क्रीड़ा प्रभारी दिग्विजय नारायन, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, डॉ. यूपी सिंह, डॉ. विकास चंद्र, डॉ. रेखा सुमन, डॉ. दीपांकर सिंह, शिवनंदन ने निभाई।