{"_id":"5711263b4f1c1b650f4a6c3e","slug":"vanchiton-ko-do-ambedakar-ne-dilaaya-hak","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचितों को डॉ. अंबेडकर ने दिलाया हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचितों को डॉ. अंबेडकर ने दिलाया हक
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
जयंती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को देहात के कई क्षेत्रों में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने लोगों को बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने के लिए कहा।
करहल के गांव नाकऊ में बाबा साहब की जयंती के उपलभ्य में एक नाटक का मंचन हुआ। इसमें वरिष्ठ बसपा नेता रमेश चंद्र ठेकेदार ने कहा कि बाबा साहब के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। बसपा नेता ने अंबेडकर पार्क कमेटी को 10 हजार रुपये का चेक निर्माण कार्य के लिए प्रदान किया। इससे पूर्व प्रबंधक राधाकृष्ण, अध्यक्ष बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष, धर्मदास सिंह बौद्ध, जैसीराम कोषाध्यक्ष, हृदेश कुमार सहित कमेटी के लोगों ने मुख्य अतिथि रमेश चंद्र ठेकेदार, विशिष्ट अतिथि राजबहादुर सिंह जाटव का स्वागत किया। नाटक में अभिनय करने वाले कलाकारों को इनाम दिया गया। इस मौके पर सुघर सिंह चौधरी मंगल सिंह, दौजीराम, वेदराम, रामगोपाल, श्याम सिंह कठेरिया आदि उपस्थित रहे।
वहीं बिछवां में डाक्टर भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बसपा नेता हाकिम सिंह ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श सभी समाज और लोगों के लिए हैं। वे दबे कुचले वर्ग के मसीहा थे। रामफल सिंह, लाखन सिंह, राजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना लाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता भंते बेजाकर ने और संचालन सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
वहीं कुरावली में गांव अठपुरा और निजामपुर में भी बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी हुई।