फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Valmiki Basti got a way through mutual consent

Mainpuri News: आपसी सहमति से वाल्मीकि बस्ती को मिला रास्ता

Thu, 09 Apr 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Basti got a way through mutual consent
बेवर।नगला देवी में आंबेडकर पार्क के लिए सुरक्षित जमीन में से वाल्मीकि बस्ती के लिए रास्ता मांग रहे वाल्मीकि समाज के लोगों को राज्य एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष की पहल पर रास्ता दे दिया गया है।बुधवार को गांव पहुंचे आयोग के अध्यक्ष रमेशचंद्र कुंडे तथा एसडीएम संध्या शर्मा ने राजस्व टीम के साथ दोनों पक्षों को बैठाकर आम सहमति बना ली। गांव के ही सुरजीत चरण वाल्मीकि ने एससीएसटी आयोग में पत्र भेजकर रास्ते की मांग की थी। आंबेडकर पार्क के लिए सुरक्षित जमीन को आंबेडकर अनुयायी सिर्फ पार्क के लिए इस्तेमाल होने की बात कह रहे थे।राज्य एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष रमेश चंद्र कुंडे ने मौका मुआयना किया। दोनों पक्षों को साथ बैठाकर समझा बुझाकर आम सहमति से वाल्मीकि बस्ती के पीछे की साइड के लिए आठ फुट चौड़ा रास्ता आंबेडकर पार्क की जमीन से होकर दे दिया गया। बाकी सुरक्षित बची जमीन पर आंबेडकर पार्क का निर्माण होगा। जल्द ही जमीन पर बाउंड्री बाल निर्माण कर सुरक्षित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed