{"_id":"58f3a76a4f1c1b1874470a86","slug":"vaard-star-kee-majabootee-ke-lie-abhee-se-juten-kaaryakarta","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड स्तर की मजबूती के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड स्तर की मजबूती के लिए अभी से जुटें कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। विधानसभा की तरह ही हमको निकाय चुनाव भी जीतने हैं। कार्यकर्ता वार्ड स्तर की मजबूती के लिए अभी से जुट जाएं। सौंपी गई जिम्मेदारी को पदाधिकारी ईमानदारी से निभाएं। यह बातें भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा निकाय चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता और नेता भौगोलिक परिसीमन पर भी ध्यान दें। केवल बातें करने से चुनाव नहीं जीता जा सकता। कार्यकर्ताओं का पार्टी पदाधिकारी हौसला बढ़ाएं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जन हितकारी योजनाओं तथा नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को भी पदाधिकारी निष्ठा से निभाएं। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा 21 अप्रैल को केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव जिले में आ रहे हैं। वह स्टेशन रोड स्थित राज मैरिज होम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
बैठक में पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, प्रदीप चौहान, सौरभ दुबे, राहुल चतुर्वेदी, प्रेमसिंह शाक्य, मंजूषा चौहान, कमलेश राठौर, शशी गुप्ता, अनुराग पांडेय, प्रदीप चौहान, अजयपाल सिंह, अनूप मिश्रा, रमा तिवारी, जयपाल सिंह, शेर सिंह, अरुण प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।