{"_id":"d397fc04bd9c4e2e8b6a70a6dc5b7781","slug":"uri-light-sleep-no-rest-zero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद ले उड़ी बत्ती, चैन नहीं रत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद ले उड़ी बत्ती, चैन नहीं रत्ती
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली गुल रह रही है। तो शहर भी अछूता नहीं है। विभाग द्वारा रात में बार बार कटौती करके लोगों का सुख चैन सब छीन लिया है। रविवार की रात और सोमवार को दिन में कई बार कटौती से लोगों का बुरा हाल रहा।
जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश है। स्थानीय स्तर पर अघोषित बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। रविवार रात 10 बजे गई बिजली 10:45 पर आई। 12:05 पर फिर चली गई जो 1:18 पर आई। दो बजे पुन: गुल हो गई जो 2:30 बजे सुचारु हुई। इसके बाद भी बिजली आने जाने का क्रम जारी रहा। सोमवार को दिन में भी चार घंटे कटौती से गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक खराब है। विद्युत उपकेंद्र दन्नाहार की ओसीबी मशीनें ही खराब हैं। इसके चलते दो सौ अधिक ग्रामों के लोगों को दिन भर भीषण गर्मी में भी बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध ग्रामों के लोगों को 24 घंटे में से बमुश्किल 10 घंटे बिजली मिल रही है। भटानी के मुकेश सिंह का कहना था कि कई स्थानों पर तार इतने ढीले हैं कि जरा सी हवा चलते ही आपस में टकरा कर टूट जाते हैं। यही कारण है कि सब स्टेशन के कर्मचारी जरा सी हवा चलते ही विद्युत आपूर्ति ठप कर देते हैं। दन्नाहार फीडर से कंजाहार और टिंडौली की ओर जाने वाली विद्युत लाइनें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जिस दिन तार न टूटते हों। उपकेंद्र के एक कर्मचारी का कहना था कि जर्जर तारों को बदलवाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से कहा लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। किशनी सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती से बुरा हाल है। गांव दोम्हार निवासी बलराम, फरेंदी के रनवीर, कैथपुर के कृष्ण मुरारी गुप्ता और चितायन के ध्रुव का कहना है कि बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एपीडीआरपी योजना के तहत शहरी क्षेत्र में तार और नए ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जा रहे हैं। शीघ्र ही लोगों को बिजली कटौती से निजात मिलेगी। पहले से फाल्ट पर काफी हद तक अंकुश हुआ है।
विज्ञापन
एके पांडेय अधिशासी अभियंता शहरी क्षेत्र